यूजीपीएफ ने किया दीक्षा टाक को ₹4.90 लाख का सहयोग
प्रमुख होटल व्यवसायी एवं भामाशाह मेघराज सिंह रॉयल द्वारा संचालित फाउंडेशन
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन (यूजीपीएफ) (United Global Peace Foundation) की ओर से बीकानेर की प्रतिभाशाली छात्रा दीक्षा टाक को उनकी उच्च शिक्षा के लिए ₹4,90,300 की सहयोग राशि प्रदान की गई। प्रमुख होटल व्यवसायी एवं भामाशाह मेघराज सिंह रॉयल द्वारा संचालित फाउंडेशन की ओर से एक प्रतीक चेक जयपुर में फाउंडेशन के निदेशक ब्रिगेडियर जितेन्द्र सिंह शेखावत ने छात्रा को भेंट किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के सलाहकार के.के. बोहरा तथा दीक्षा के पिता श्याम मारू भी उपस्थित रहे। Jaipur News
उल्लेखनीय है कि बीकानेर की छात्रा दीक्षा ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू) की प्रवेश परीक्षा में देशभर में ओबीसी वर्ग में 11वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। फाउंडेशन द्वारा प्रदान की गई यह सहयोग राशि उनके प्रथम वर्ष की फीस जमा कराने के उद्देश्य से दी गई है। फाउंडेशन ‘शिक्षा सम्बल योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
योजना के तहत प्रतिभावान युवाओं को आई.ए.एस.,आर.ए.एस. एवं अन्य प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क एलीट कोचिंग, भोजन एवं आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले दो वर्षों में लगभग एक हजार जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को सहायता प्रदान की जा चुकी है। Jaipur News