योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन

योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव सप्ताह पर विश्व हिंदू महासंघ का रक्तदान शिविर व संगोष्ठी आयोजित

Sarvesh Kumar Picture
Published On

मुजफ्फरनगर (सच कहूँ न्यूज़)। Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मोत्सव सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिंदू महासंघ द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। 

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि दीपक सैनी और मुख्यवक्ता मातृशक्ति आशा सभ्रवाल रही। वही पंडित धर्मेंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार किया और सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने योगी आदित्यनाथ के चित्र पर तिलक अर्पित किया तथा भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा एवं मातृशक्ति क्षेत्र अध्यक्ष आशा सभ्रवाल ने अपने रक्त से योगी आदित्यनाथ का तिलक कर विशेष श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

क्षेत्र अध्यक्ष आशा सभ्रवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में भी प्रदेश की जनता योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री के रूप में अपना समर्थन देगी।

कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र अध्यक्ष आशा अग्रवाल उपस्थित रहीं, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में दीपक सैनी (प्रदेश अध्यक्ष), नरेंद्र पंवार (संयोजक, हिंदी संघर्ष समिति), देशराज चौहान, पवन मित्तल, प्रवीण शर्मा, आनन्द सैनी,वरुण गोयल, विनय गुप्ता, मातृशक्ति पुनम गोस्वमी (जिलाध्यक्ष), निशा, सुनिता, मिनू शर्मा,बबिता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Muzaffarnagar News

About The Author

Related Posts