जिला स्कूली वुशु चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 27 पदक
जिला स्कूली वुशु चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल का दमदार प्रदर्शन
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: जिला स्कूली वुशु चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल,के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में 27 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओम प्रकाश दहिया, प्रधानाचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, वुशु कोच विनोद गुलिया, साई खेलो इंडिया वुशु कोच दिवस कटारिया एवं पिंकी पीटीआई ने खिलाड़ियों को फूलमालाए पहनाकर स्वागत किया।
प्रतियोगिता का परिणाम अंडर-19 वर्ग स्वर्ण पदक: अजय (48 किग्रा), जतिन (52 किग्रा), परवीन (56 किग्रा), शुभम (60 किग्रा), यशबीर (65 किग्रा), सुदर्शन (70 किग्रा), देव (75 किग्रा), हर्षित (80 किग्रा), चिराग (85 किग्रा), लक्ष्य (90 किग्रा), ज्योति (45 किग्रा), अन्नू (52 किग्रा), निशु (60 किग्रा) रजत पदक: कार्तिक (60 किग्रा), सुमित (70 किग्रा) कांस्य पदक: शिवम (70 किग्रा) अंडर-17 वर्ग स्वर्ण पदक: आर्यन (45 किग्रा), हिमांशु (48 किग्रा), दीपांशु (52 किग्रा), राहुल (56 किग्रा), आर्यन (60 किग्रा), आदित्य (65 किग्रा), अमन (70 किग्रा), हितेश (70 किग्रा), वंश (80 किग्रा), निधि (45 किग्रा), यशिका (56 किग्रा) इस अवसर परद्रोणाचार्य अवार्डी ओम प्रकाश दहिया ने कहा कि प्रताप स्कूल का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि शिक्षा और खेल के माध्यम से श्रेष्ठ नागरिक तैयार करना है।