Badminton: चेन यू फेई से हारकर पीवी सिंधु चाइना ओपन से हुई बाहर

रोमांचक तीन गेम तक चला मुकाबला

Published On

बीजिंग (एजेंसी)। Badminton: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु गुरुवार को चीन की चेन यू फेई से हारने के बाद चाइना ओपन 2026 से बाहर हो गई है। आज यहां पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ चाइना ओपन सुपर 1000 के राउंड आॅफ 16 में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चेन यू फेई से तीन-गेम तक चले मुकाबले 21-16, 20-22, 18-21 में हार गईं।

सिंधु ने पिछले सप्ताह जापान ओपन के सेमीफाइनल में चेन को हराया था ह्यजब चीनी खिलाड़ी चोट के कारण हट गई थींह्ण। सिंधु ने आज अच्छी शुरूआत की और पहला गेम 21-16 से जीता। तब ऐसा लग रहा था कि भारतीय खिलाड़ी एक सप्ताह में चेन के खिलाफ दूसरी जीत हासिल कर लेंगी, क्योंकि दूसरे गेम में 20-16 के स्कोर पर उनके पास चार मैच पॉइंट थे, लेकिन हैरानी की बात है कि चेन ने वापसी करते हुए लगातार छह पॉइंट जीतकर दूसरा गेम 22-20 से अपने नाम कर लिया। निर्णायक गेम में स्कोर 17-17 पर बराबरी पर था, जिसके बाद चेन ने फिर से शानदार खेल दिखाया और अगले तीन पॉइंट जीतकर तीन मैच पॉइंट हासिल कर लिए। सिंधु एक मैच पॉइंट बचाने में तो कामयाब रहीं, लेकिन चेन ने निर्णायक गेम में 21-18 से जीत के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Badminton

 

About The Author

Related Posts