रूपनगर में गंदगी का अंबार, गलियां बनीं कचरे का ठिकाना

मच्छर-मक्खियों से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा, नगर परिषद पर लापरवाही के आरोप

Published On

हनुमानगढ़। टाउन के वार्ड नंबर 30 स्थित रूपनगर में गंदगी और कचरे के ढेर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। मोहल्ले की लगभग हर गली और नुक्कड़ पर कचरे के ढेर पड़े होने से क्षेत्रवासियों में नगर परिषद की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन का नारा केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। Hanumangarh News

लंबे समय से कचरा नहीं उठाए जाने के कारण क्षेत्र में मच्छरों और मक्खियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बुखार सहित कई संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर परिषद को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि सफाई व्यवस्था में लगातार हो रही लापरवाही के कारण लोगों को गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

वार्डवासियों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि नगर परिषद के संबंधित ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए तथा रूपनगर में जगह-जगह पड़े कचरे के ढेरों को तत्काल हटाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को गंदगी और उससे फैलने वाली बीमारियों से राहत मिल सके। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts