Kairana Road Accident: कैराना में बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो गम्भीर

जनपद सहारनपुर के गंगोह थानाक्षेत्र के गांव खानपुर का निवासी था मृतक युवक मुज्जमिल

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Road Accident: कस्बे के भूरा मार्ग पर स्थित नाहिद कॉलोनी के निकट दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हुए है। हादसे में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। हादसे में मौत का शिकार हुए युवक की शादी छह माह पूर्व कैराना कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी युवती से हुई थी।जनपद सहारनपुर के गंगोह थानाक्षेत्र के गांव खानपुर गुर्जर निवासी मुज्जमिल(26) की शादी करीब छह माह पूर्व कैराना कस्बे के मोहल्ला आलकलां में हुई थी।

शनिवार को वह बाइक से अपनी सुसराल आ रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वह कस्बे के झिंझाना मार्ग पर स्थित नाहिद कॉलोनी के निकट पहुंचा, तभी उसकी बाइक की सामने की ओर से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुज्जमिल सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से जा टकराया। सिर पोल में लगने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार फरियाद व फरमान निवासीगण ग्राम साल्हापुर थाना झिंझाना भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पर कस्बे के क्रिटिकल कॉरिडोर प्रभारी एसआई दुर्गपाल सिंह पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी हासिल की। हादसे का शिकार हुए युवक को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना पर लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल अस्पताल में पहुंचे और मृतक युवक के शव को पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को उपचार हेतु मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो अन्य युवक घायल हुए है। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Kairana Road Accident

About The Author

Related Posts