सेवा, संवेदना और संरक्षण: एबीवीपी का पक्षियों के लिए जल अभियान शुरू

पानी पिलाओ, पक्षी बचाओं अभियान के तहत समाज को दिया संवेदनशीलता का संदेश

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम स्टूडेंट फ़ॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) के माध्यम से बुधवार को कैराना में 'पानी पिलाओ, पक्षी बचाओ अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत एबीवीपी कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने घरों की छतों एवं पुलिस-प्रशासनिक कार्यालयों में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखे गए। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को भी सकोरे भेंट करके समाज को प्रकृति एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण का सुंदर संदेश दिया गया।

एसडीएम कैराना शिवाजी यादव ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य है। आमजन को भी इस अभियान से जुड़ना चाहिए ताकि पक्षियों का संरक्षण किया जा सके। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने इस नेक कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। साथ ही, पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। एबीवीपी के मुज़फ्फरनगर विभाग संयोजक आकाश भारती ने कहा कि पक्षी प्रकृति का विशेष उपहार हैं, इन्हें सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है।

भीषण गर्मी में हमें इनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था अवश्य करनी चाहिए। कैराना नगर मंत्री वंश कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों को भीषण धूप और पानी की कमी से बचाने के लिए एबीवीपी द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हर्षित सैनी, रोहन कुमार, देव सैनी, रोहित समेत अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts