कण्डेला में तालाब में चलाया गया सफाई अभियान

कण्डेला तालाब की सफाई में जुटा प्रशासन

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ब्लॉक प्रशासन की ओर से गांव कण्डेला में स्थित तालाब में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु सफाई अभियान चलाया गया। शुक्रवार को गांव कण्डेला में उत्तर-प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने स्थित तालाब में ब्लॉक प्रशासन की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मजदूरों के द्वारा तालाब में फैली प्लास्टिक, बोतल, पॉलीथिन आदि कचरा बाहर निकाला गया। वहीं, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राहुल पंवार ने बताया कि गांव के तालाब की सफाई कराई जा रही है।

सफाई कार्य हेतु कई मजदूरों को लगाया गया है। शीघ्र ही सफाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद, तालाब में मच्छरों के लार्वा तथा बीमारी जनित अन्य कीटाणुओं से बचाव हेतु कीटनाशक का छिड़काव कराया जाएगा। एडीओ ने ग्रामीणों से तालाब को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वह कूड़ा-करकट, प्लास्टिक, पॉलीथिन आदि तालाब में न फेंके। साथ ही, तालाब को गंदा करने वालों के विरुद्ध आर्थिक जुर्माना लगाए जाने की भी चेतावनी दी है। 

Kairana News

About The Author

Related Posts