योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाला प्राचीन विज्ञान: हाजी नसीम कुरैशी

भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: सोमवार को कस्बे के नेशनल हाइवे पर स्थित भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में उत्तर-प्रदेश सरकार के भाषा विभाग के तत्वावधान में आयोजित त्रैमासिक निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया, जिसके निदेशक प्रवेंद्र कुमार गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अधिकारियों महेंद्र कुमार पाठक, दिनेश मिश्रा एवं शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता हाजी नसीम कुरैशी एडवोकेट ने की।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाला प्राचीन विज्ञान है। योग तनाव कम करने, लचीलापन बढ़ाने तथा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानाचार्य नौशाद अली ने कहा कि नियमित योगासन से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, मांसपेशियां मजबूत बनती हैं तथा शारीरिक संतुलन में सुधार होता है। इसलिए विद्यार्थियों के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान, सूर्य नमस्कार, चंद्र नमस्कार, प्रज्ञायोग एवं योगिक जीवनशैली से संबंधित विभिन्न अभ्यास कराए गए। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर एमएफ कुरैशी ने सभी प्रतिभागियों को योग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। योगाचार्य नीता रानी ने पूरे प्रशिक्षण शिविर का संचालन कुशलता एवं समर्पण के साथ किया। शिविर समापन में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts