BJP Punjab: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने नियुक्त किए पंजाब में पर्यवेक्षक

मेयर और नगर परिषद अध्यक्ष चुनावों को लेकर फैसला

Published On

BJP Punjab: चंडीगढ़ (ब्यूरो)। पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य के विभिन्न शहरों में होने वाले मेयर और नगर परिषद अध्यक्ष चुनावों के लिए वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी की ओर से शुक्रवार को जारी जानकारी के अनुसार नगर निगम चुनावों के लिए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्वेत मलिक को पठानकोट तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को अबोहर का पर्यवेक्षक बनाया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष चुनावों के लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक के.डी. भंडारी को फाजिल्का, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत ज्याणी को मानसा तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को जगराओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को नयागांव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। Punjab News

About The Author

Related Posts