दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ता ही सरकार और पार्टी की वास्तविक रीढ़: मान

संगरूर में भगवंत मान की ‘वॉलंटियर मिलनी’ से गर्माई राजनीति 

Published On

संगरूर (सच कहूँ न्यूज)। Sangrur News: संगरूर की राजनीति में शुक्रवार को उस समय नया मोड़ देखने को मिला जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जिले के वॉलंटियरों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ एक उच्चस्तरीय एवं विशेष ‘वॉलंटियर मिलनी’ आयोजित की। मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक को आगामी राजनीतिक समीकरणों और जमीनी स्तर पर पार्टी को दोबारा मजबूत करने की रणनीति के रूप में बेहद अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ता ही सरकार और पार्टी की वास्तविक रीढ़ हैं। इस विशेष बैठक की खास बात यह रही कि इसमें मुख्यमंत्री के साथ पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मंत्री बरिन्द्र कुमार गोयल तथा संगरूर के स्थानीय विधायक भी विशेष रूप से मौजूद रहे। वरिष्ठ नेतृत्व और कैबिनेट मंत्रियों की इस व्यापक भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी अब जमीनी स्तर के वॉलंटियरों को सरकार के कामकाज में सीधे तौर पर भागीदार बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। पंजाब इन्फोटेक के चेयरमैन डॉ. गुनिन्द्रजीत सिंह मिंकू जवंधा ने बताया कि यह कोई पारंपरिक राजनीतिक रैली नहीं थी, बल्कि एक प्रशासनिक और संगठनात्मक सुधार बैठक थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं एक-एक वॉलंटियर से सीधे संवाद किया और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में उनकी प्रतिक्रिया ली। उन्होंने स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी कार्यकर्ताओं से प्राप्त की ताकि केवल अफसरशाही पर निर्भर रहने के बजाय आम लोगों की समस्याओं का समाधान सीधे कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जा सके।

कार्यकर्ताओं के सम्मान की गारंटी

सरकार बनने के बाद समय-समय पर कार्यकर्ताओं में उत्पन्न हुई नाराजगी को दूर करते हुए मुख्यमंत्री मान ने भरोसा दिलाया कि पार्टी के लिए निस्वार्थ सेवा करने वाले प्रत्येक साथी का सम्मान और हित हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार में वॉलंटियरों की बात सबसे पहले सुनी जाएगी।

गाँव-गाँव, घर-घर तक पहुंचेंगी जन कल्याणकारी योजनाएं

इस ‘वॉलंटियर मिलनी’ के दौरान मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं लोकहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी वॉलंटियरों को सौंपी। विभिन्न क्षेत्रों के वॉलंटियरों की विशेष जिम्मेदारियाँ तय की गई हैं, जो गाँव-गाँव और घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी जरूरतमंद सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Sangrur News
Sangrur News

About The Author

Related Posts