Body Donation: ‘सच्चे नम्र सेवादार’ बठिंडा के जसवंत इन्सां बने मानवता की मिसाल

बने ब्लॉक बठिंडा के 131वें शरीरदानी, बेटियों व पुत्रवधूओं ने दिया अर्थी को कंधा

Manmohan Picture
Published On

बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत लगातार मानवता भलाई के 175 कार्य कर रही है। इसी कड़ी के तहत सोमवार को ब्लॉक बठिंडा में 131वाँ शरीरदान हुआ। ब्लॉक बठिंडा के एरिया एनएफएल के डेरा श्रद्धालु, सच्चे नम्र सेवादार जसवंत सिंह ग्रेवाल इन्सां (72), निवासी आदर्श नगर बठिंडा गतदिवस कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा बिराजे। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा की पावन शिक्षा के अनुसार जीते जी मरणोपरांत शरीरदान करने का प्रण लिया था। Bathinda News

उनके इस प्रण को पूरा करते उनके परिवारिक सदस्यों पत्नी हरबंस कौर इन्सां, पुत्र सुरेन्द्रपाल इन्सां व अन्य परिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज और श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून (उत्तराखंड) को दान कर दिया। भवानीगढ़ ब्लॉक के गांव सकरौदी के निवासी जसवंत सिंह ग्रेवाल इन्सां ने 15 साल तक सच्ची प्रेमी समिति सेवादार के रूप में सेवा निभाई। बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त होने के बाद, 2013 से अब तक सच्चे नम्र सेवादार के रूप में सेवा करते रहे।

इस मौके डेरा सच्चा सौदा के सीनियर वाईस चेयरमैन जगजीत सिंह इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार गुरमेल सिंह इन्सां, गुरदेव सिंह इन्सां, राजेन्द्र गोयल इन्सां, सेवक इन्सां, विजय इन्सां नाभा, राजेन्द्र इन्सां गिद्धड़बाहा, सीनियर एडवोकेट केवल बराड़ इन्सां, पुलिस इंस्पेक्टर विजय इन्सां भवानीगढ़, बठिंडा ब्लॉक प्रेमी सेवक इंज. गुरतेज सिंह इन्सां, महिमा गोनियाना ब्लॉक प्रेमी सेवक प्रदीप इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार बहनें चरणजीत इन्सां, विनोद इन्सां, सुरेन्द्र इन्सां, सुखविंदर इन्सां, वीना इन्सां बठिंडा, इन्द्रजीत इन्सां, कमलजीत इन्सां, सुखजिंदर इन्सां, ब्लॉक बठिंडा व महिमा गोनियाना के विभिन्न एरिया/गांव के सच्ची सीनियर प्रेमी समिति, सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार, विभिन्न समितियों के जिम्मेवार, सेवादार, रिश्तेदार, स्नेही व साध-संगत भारी तादाद में मौजूद थी। Bathinda News

जसवंत सिंह ग्रेवाल इन्सां हमेशा मानवता की सेवा को प्राथमिकता देते थे। उनके जाने का दु:ख बहुत है, लेकिन उन्होंने जो अपने शरीर को मेडिकल अनुसंधान के लिए दान किया, वह अतुलनीय है। वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।  अंकित सहगल, समाज सेवी।

साध-संगत और स्थानीय निवासियों ने दी अंतिम विदाई  ‘सच्चे नम्र सेवादार जसवंत सिंह ग्रेवाल इन्सां अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा जसवंत सिंह ग्रेवाल इन्सां आपका नाम रहेगा’ के नारे लगाते हुए पार्थिव शरीर को रिश्तेदारों व बड़ी संख्या में ब्लॉक बठिंडा एवं नजदीकी ब्लॉक महिमा गोनियाना की साध-संगत ने काफिले के रूप में अंतिम विदाई दी।

इससे पहले डेरा सच्चा सौदा की पवित्र मर्यादा के अनुसार विनती का शब्द बोला गया और डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही ‘बेटा बेटी एक समान’ मुहिम के तहत बेटियों व पुत्रवधूओं ने अर्थी को कंधा दिया।  एरिया प्रेमी सेवक सोनू इन्सां व प्रेमी सेवक बहन जोगिन्द्र कौर इन्सां ने बताया कि बीते दिनों सच्चे नम्र सेवादार जसवंत सिंह ग्रेवाल इन्सां का देहांत हो गया था, वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। वहीं उनके साथी सच्चे नम्र सेवादार रामकरण इन्सां, भवानीगढ़ ने बताया कि जसवंत सिंह ग्रेवाल इन्सां ने सन 1987 में पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से नाम की अनमोल दात प्राप्त की थी और वे डेरा सच्चा सौदा दरबार के अथक सेवादार रहे। Bathinda News

Jaswant-Body-Donate

About The Author

Related Posts