Body Donation: शिन्द्रपाल कौर इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान 

शिन्द्रपाल कौर इन्सां गांव रूपनगर (बारेका) की पहली व ब्लॉक आजमवाला की बनी सातवीं शरीरदानी 

Sarvesh Kumar Picture
Published On

आजमवाला (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Body Donation: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए जिला फाजिल्का के गांव रूपनगर की निवासी शिन्द्रपाल कौर इन्सां (54) के मरणोपरांत उनका पार्थिव शरीर परिजनों ने आपसी सहमति से मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर इन्सानियत का फर्ज निभाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिन्द्रपाल कौर इन्सां ने अपने जीवन में लिखित में प्रण लिया था कि उनके मरणोपरांत उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया जाए।

उनकी इस अंतिम इच्छा को पूरा करते उनके पति मोहन लाल, बेटे रोशन लाल इन्सां व अन्य परिजनों ने आपसी सहमति से पार्थिव शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए श्री सिद्धि विनायक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, संभल (उत्तर प्रदेश) को दान किया। परिजनों ने पार्थिव शरीर को दान करने से पहले कानूनी प्रक्रिया पूरी की और फूलों से सजी गाड़ी में रखा। इस उपरांत उनकी अर्थी को बेटे रोशन लाल इन्सां, बेटे जसवीर सिंह इन्सां और बेटियों गीता रानी, सुनीता रानी और अनीता रानी ने भी कंधा दिया। इस दौरान ग्रामीणों, रिश्तेदारों व साध-संगत ने ‘शिन्द्रपाल कौर इन्सां अमर रहे व जब तक सूरज चांद रहेगा, शिन्द्रपाल कौर इन्सां का नाम रहेगा’ के नारे लगाकर अंतिम विदाई दी।

इस दौरान परिवार द्वारा पार्थिव शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए दान करने की नि:स्वार्थ सेवा को गांव और क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों ने सराहनीय कदम बताया। उल्लेखनीय है कि शिन्द्रपाल कौर इन्सां ने गांव रूपनगर (बारेका) की पहली और ब्लॉक आजमवाला की सातवीं शरीरदानी होने का गौरव हासिल किया है। इस मौके पंजाब के सच्चे नम्र सेवादार कृष्ण लाल जेई इन्सां के अलावा, गुरमुख इन्सां, प्रेमी सेवक ब्लॉक आजमवाला, राजबलम्बर सिंह इन्सां, प्रेमी सेवक गांव आजमवाला, डॉ. गुरमुख इन्सां, ओम प्रकाश इन्सां, बलराज इन्सां, जसवीर इन्सां, मक्खन सिहं इन्सां (सच्ची प्रेमी समिति), शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्य, एमएसजी आईटी विंग के सदस्य, गाँवों के प्रेमी सेवक व साध-संगत उपस्थित थी। 

Body Donation

About The Author

Related Posts