तीन सरकारी गाड़ियों के काफिले के साथ लुधियाना पहुंचे गुलाब चंद कटारिया
बूढ़े दरिया की सफाई के लिए आगे आएं उद्योगपति: राज्यपाल
लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि उद्योग देश की रीढ़ की हड्डी हैं, लेकिन इसके साथ-साथ पर्यावरण की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने उद्योगपतियों से बूढ़े दरिया की सफाई अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की, ताकि लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा की जा सके।
लुधियाना के पार्क प्लाजा में आयोजित सामारोह 4.0 -लीडर्स कॉन्क्लेव 2026: फैशन एंड टेक्सटाइल को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने लुधियाना के उद्योगपतियों की तकनीकी क्षमता और नवीन सोच की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पंजाब के उद्योगपतियों ने हर मुश्किल समय में देश के लिए समाधान निकाले हैं। उन्होंने हाल ही में बाढ़ के दौरान पंजाब में तैयार किए गए एंबीफियस आॅल-टेरेन वाहनों का भी खास जिÞक्र किया। राज्यपाल ने बूढ़े दरिया की सफाई को अपना ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ करार देते हुए कहा कि प्रदूषण अब लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने उद्योग जगत से संयुक्त रूप से इस अभियान में शामिल होने की अपील की।
खास बात यह रही कि राज्यपाल कटारिया केवल तीन सरकारी गाड़ियों के छोटे काफिले के साथ लुधियाना पहुँचे। उन्होंने युवाओं को पेट्रोल और डीजल के विकल्प विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि दुनिया गंभीर ऊर्जा संकट का सामना कर रही है और भविष्य ग्रीन टेक्नोलॉजी और रिन्यूएबल एनर्जी का है।
About The Author