AIESL Recruitment 2026: 52 साल के व्यक्तियों के लिए सरकारी नौकरी, 26 मई तक करें आवेदन

AIESL में निकली 65 पदों पर वैकेंसी

Manmohan Picture
Published On

AIESL Recruitment 2026: नई दिल्ली। एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल) ने ट्रेनी विमान रखरखाव अभियंता (एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग) के कुल 65 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, रिक्तियों की संख्या अस्थायी है और कंपनी की आवश्यकताओं के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है।  AIESL Job

एआईईएसएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एआईईएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित श्रेणी के अनुसार डीजीसीए द्वारा आयोजित ज्ञान परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

इसी के साथ डीजीसीए के सभी बी1 या बी2 मॉड्यूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है या एआईईएसएल की योग्यता के अंतर्गत बी1 डीजीसीए लाइसेंस या बी2 डीजीसीए लाइसेंस होना चाहिए। वहीं, आरटी लाइसेंस वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास न्यूनतम विमानन अनुभव (सीएआई 66 के तहत निर्धारित परिचालन विमानों पर वर्तमान व्यावहारिक रखरखाव अनुभव) 5 वर्ष, जिसमें से कम से कम 2 वर्ष एआईईएसएल की सेवाओं में होना चाहिए। AIESL Job

आवेदकों की अधिकतम आयु 52 वर्ष तय कई गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन विधिवत गठित समिति द्वारा पात्रता मानदंडों का मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एआईईएसएल की ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।

होमपेज पर जाने के बाद संबधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें। AIESL Job

About The Author

Related Posts