Punjab

Amritsar Bulldozer Action: नई विकसित हो रही 2 अनाधिकृत कॉलोनियों पर चला पीला पंजा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे
Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत

20 लाख की नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा, कार सवार दो युवक गिरफ्तार

सीआईए और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त कार्रवाई,99,600 प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल बरामद

Sarvesh Kumar Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ/पवन कुमार)। Sirsa News: सीआईए सरसा पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कार सवार दो युवकों को करीब 20 लाख रुपए की प्रतिबंधित नशीली गोलियां और कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजय कॉलोनी निवासी गोगी और सुभाष बस्ती निवासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि सीआईए टीम गश्त और चेकिंग के दौरान महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे भाई कन्हैया आश्रम वाली गली की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार को शक के आधार पर रोका गया। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार की मौजूदगी में कार की तलाशी लेने पर 99,600 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद हुए। बरामद दवाइयों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बरामद दवाइयों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए औषधि नियंत्रण विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि नशीली दवाइयों का यह जखीरा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी। एसपी दीपक सहारण ने कहा कि मेडिकल नशे का अवैध कारोबार युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को बिना चिकित्सकीय पर्ची के नशीली दवाइयों की बिक्री रोकने और शिकायत मिलने पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Sirsa News
Sirsa News: नशीली गोलियों व कैप्सूलों के साथ पकड़े गए आरोपी।

About The Author

Related Posts