Punjab

कैबिनेट मंत्री मुंडियाँ ने नई सब तहसील का किया उद्घाटन 
Amritsar Bulldozer Action: नई विकसित हो रही 2 अनाधिकृत कॉलोनियों पर चला पीला पंजा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे

AIIMS Bathinda: एमस में अत्याधुनिक पीईटी-सीटी सुविधा व दूसरी हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर सुविधा शुरु 

एमस बठिंडा के दूसरे दीक्षांत समारोह में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की शिरकत

Sarvesh Kumar Picture
Published On

बठिंडा (सच कहूँ न्यूज )। AIIMS Bathinda News: एमस बठिंडा ने अपने दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्ढा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं और तंदुरुस्ती सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर नड्डा ने अत्याधुनिक पीईटी-सीटी सुविधा और दूसरी हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर सुविधा का उद्घाटन किया, जो कैंसर की जांच और उपचार क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। इसके साथ ही उन्होंने बाल विकास और प्रारंभिक हस्तक्षेप केन्द्र को भी जनता को समर्पित किया, जो विकास संबंधी विकारों की शुरूआती पहचान और प्रबंधन में मदद करेगा।

विशेष स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मंत्री ने बर्न्स आईसीयू का भी उद्घाटन किया, जो गंभीर जलन से पीड़ित मरीजों को उन्नत उपचार प्रदान करेगा। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों के लिए जिम्नेजियम और वेलनेस सेंटर का भी उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्नातक विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों और स्वास्थ्य पेशेवरों ने भाग लिया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल प्रदान किए गए।

नड्डा ने स्नातक छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें अपने चिकित्सा करियर में करुणा, ईमानदारी और उत्कृष्टता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त सचिव (पीएमएसएसवाई डिवीजन), स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों और संस्थान के प्रतिनिधियों ने की। एम्स बठिंडा की अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नीरजा भाटला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) रतन गुप्ता ने संस्थान की प्रगति और उपलब्धियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Bathinda News: अत्याधुनिक पीईटी-सीटी सुविधा और दूसरी हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर सुविधा का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा।

Bathinda News
Bathinda News: अत्याधुनिक पीईटी-सीटी सुविधा और दूसरी हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर सुविधा का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा।

About The Author

Related Posts