सच-कहूँ की 24वीं वर्षगांठ पर पाठकों ने किया बेजुबानों के लिए ये सराहनीय कार्य
पक्षियों के लिए चोगे-पानी का प्रबंध कर मनाई सच-कहूँ की 24वीं वर्षगांठ
ओढ़ां (राजू/सच कहूँ)। सच-कहूँ की 24वीं वर्षगांठ को पाठकों ने परहित के कार्यांे के साथ मनाया। लोगों ने पाठकों की सराहना करते हुए कहा कि किसी समाचार पत्र की वर्षगांठ को इस तरह पुनीत कार्यों के साथ मनाना प्रेरणादायक है। ब्लॉक रोड़ी के गांव नागोकी, बडागुढ़ा व भंगू के पाठकों ने भीषण गर्मी के मद्देनजर पुलिस थाना बडागुढ़ा के परिसर में पक्षियों के पानी के सकोरे लगाए एवं दाने-चोगे का प्रबंध किया। Sirsa News
इस अवसर पर मौजूद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक लाभ सिंह ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए जल की व्यवस्था करने से बड़ा पुन्य का कार्य और क्या हो सकता है। उन्होंने अन्य लोगों से भी आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी को ऐसे पुनीत कार्य करते हुए बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए चोगे-पानी का प्रबंध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल सेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं है।
वहीं उपनिरीक्षक मदन लाल, एएसआई सुमित कुमार व एसए गुरविंदर गोल्डी ने भी पाठकों के साथ मिलकर अपने हाथों से सकोरे लगाए। ब्लॉक प्रेमी सेवक इन्सां, नंबरदार सर्वजीत सिंह इन्सां, करतार सिंह इन्सां ने सभी को वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने 11 जून 2002 में अपने पावन कर कमलों से इसकी शुरूआत की थी। उन्हीं के पावन आशीर्वाद से सच-कहूँ ने आज 24 वर्ष का समय सफलतापूर्वक तय किया है।
इस सफलता में सच-कहूँ टीम के साथ-साथ एजेंसी होल्डर, हॉकर व समस्त पाठकों का विशेष सहयोग व स्नेह रहा। उन्होंने कहा कि सच-कहूँ ने सच की आवाज को हमेशा बुलंद रखते हुए अपने पाठकों के दिलों में विशेष जगह बनाई है। वहीं सच-कहूँ वितरण में अति सराहनीय सेवाएं देने वाले गांव मलिकपुरा निवासी दिव्यांग जसपाल इन्सां ने भी सच-कहूँ की वर्षगांठ पर पानी के सकोरे लगाए। Sirsa News