बंद मकान में रखी संदिग्ध वस्तु को ‘गेंद’ समझकर खेलने लगे बच्चे, अचानक हुआ विस्फोट

धमाके में चार बच्चे घायल, एक गंभीर

Manmohan Picture
Published On

उत्तर दिनाजपुर। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। साहापुर दो नंबर ग्राम पंचायत के पागलपुर इलाके में एक परित्यक्त टिन के घर में रखे बम को बच्चों ने खेल का गेंद समझ लिया। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे चार लोग घायल हो गए। West Bengal News

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबह कुछ बच्चे उस खाली पड़े घर में खेल रहे थे। वहां उन्हें गोल आकार की कुछ वस्तुएं मिली, जिन्हें उन्होंने गेंद समझकर आपस में फेंकना शुरू कर दिया। तभी अचानक एक बम फट गया और जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। इस हादसे में दिलवार (8) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे पहले चाकुलिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।

इसके अलावा तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही चाकुलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। जिस परित्यक्त घर में बम रखा था, उसे फिलहाल सील कर दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक वहां किसने और किस मकसद से छिपाकर रखा था। स्थानीय लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। West Bengal News

About The Author

Related Posts