डबवाली की महिला थाना प्रभारी ने सच कहूँ की 24वीं वर्षगांठ पर रखे पक्षियों के लिए सकोरे

जीवों के प्रति दिया संवेदनशीलता का संदेश

Published On

Sach Kahoon 24th Anniversary: डबवाली(सच कहूँ/सुभाष)। राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ अखबार की 24वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में डबवाली ब्लॉक के पाठकों एवं शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने पक्षी उद्धार मुहिम के तहत 72 मिट्टी के सकोरे रखकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला थाना प्रभारी सुशीला ने एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र डबवाली में पहला सकोरा रखकर किया। Sirsa News

इससे पूर्व उपस्थित साध-संगत ने इलाही नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का उद्घोष कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी सुशीला ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में अनुयायी समाजहित और जीवों की सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए सकोरे रखना अत्यंत सराहनीय पहल है। इससे जहां बेजुबान पक्षियों को राहत मिलती है, वहीं समाज में पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी पहुंचता है।

सेवादारों ने बताया कि सच कहूँ समाचार पत्र अपनी स्थापना से ही सकारात्मक पत्रकारिता के साथ-साथ मानवता भलाई कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित कर लोगों को सेवा, परोपकार और समाजहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता आ रहा है। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी सुशीला व उनका स्टाफ, सच कहूँ संवाददाता सुभाष इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां, प्यारे लाल सेठी इन्सां, वेद कालड़ा इन्सां, भारती सेठी इन्सां, चुन्नीलाल इन्सां, सच कहूँ एजेंसी होल्डर कश्मीरी लाल इन्सां, त्रिलोक चंद इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेविका राधा इन्सां, कंचन इन्सां, मनप्रीत इन्सां, प्रवीण इन्सां, पिंकी इन्सां, ईशा इन्सां, बिमला इन्सां सहित बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts