Kaithal Two Sisters Incident:: कैथल में दर्दनाक हादसा! दो सगी बहनें सरोवर में कूदी, परिवार में मातम

घरेलू विवाद के बाद दोनों बहनों ने उठाया यह कठोर कदम

Manmohan Picture
Published On

Kaithal Two Sisters Incident: कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। हरियाणा के कैथल जिले के कलायत क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया। प्राचीन कपिल मुनि मंदिर के पवित्र सरोवर में दो सगी बहनों के कूद जाने से उनकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के बाद दोनों बहनों ने यह कठोर कदम उठाया। Kaithal News

मृतक युवतियों की पहचान 21 वर्षीय पलक और 19 वर्षीय परमजीत के रूप में हुई है। दोनों रेलवे रोड स्थित सीता नगर की निवासी थीं। उनके पिता निजी वाहन चालक के रूप में कार्य करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का वातावरण व्याप्त है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार प्रातः घर में किसी सामान्य बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों बहनें सुबह तड़के घर से निकल गईं और कपिल मुनि मंदिर परिसर पहुंचीं। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों को सरोवर की ओर जाते हुए देखा गया। मंदिर के पुजारी ने तुरंत स्थानीय लोगों और प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही तीर्थ समिति के पदाधिकारी, स्थानीय युवक और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तथा सरोवर में खोज एवं बचाव अभियान आरंभ किया गया।

लंबे प्रयास के बाद दोनों युवतियों को बाहर निकाला गया और तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है। Kaithal News

About The Author

Related Posts