40 लाख की रेड लाइट परियोजना शुरू होने से बदलेगी शाहाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था: कलसाना

लैंडमार्क और लाडवा चौक पर नई रेड लाइट शुरू, यातायात व्यवस्था होगी सुगम

Published On

शाहाबाद (सच कहूँ ब्यूरो)। Shahabad News: शहर में लगातार बढ़ते यातायात को सुव्यवस्थित करने की दिशा में नगरपालिका ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वार्ड नंबर 10 के अंतर्गत लैंडमार्क चौक और लाडवा चौक पर लगभग 40 लाख रुपये की लागत से आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल स्थापित किए हैं। इन रेड लाइटों का शुभारंभ हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना, नगरपालिका प्रधान गुलशन क्वात्रा और पार्षद ईशु सचदेवा ने संयुक्त रूप से किया। उल्लेखनीय है कि इन दोनों व्यस्त चौकों पर रेड लाइट लगाने की मांग सामाजिक एकता मंच द्वारा लंबे समय से प्रमुखता से उठाई जा रही थी।

मंच के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में एसडीएम शाहाबाद, चैयरमेन सुभाष कलसाना  सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मांग-पत्र भी सौंपा था, जिसके बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिली। चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। नगरपालिका प्रधान गुलशन क्वात्रा ने कहा कि शहर के विकास के लिए नगरपालिका लगातार जनहित के कार्य कर रही है। रेड लाइट लगने से यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। पार्षद ईशु सचदेवा ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इसके पूरा हो ने से आम जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात का लाभ मिलेगा।

Shahabad News
Shahabad News: रेड लाइट्स कि शुरूआत करते चैयरमेन सुभाष कलसाना। 

About The Author

Related Posts