शिक्षा और रोजगार
नशा तस्करी के खिलाफ फाजिल्का पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
एसएसपी ने सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा
Published On
फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से होने वाली देश विरोधी गतिविधियों, नशा तस्करी और अन्य गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से गगन अजीत सिंह पी.पी.एस, एस.एस.पी फाजिल्का द्वारा गुरसेवक सिंह डी.एस.पी सब डिवीजन जलालाबाद और डी.एस.पी फाजिल्का समेत रात के समय सीमावर्ती क्षेत्रों का विशेष दौरा किया गया। दौरे के दौरान एस.एस.पी फाजिल्का ने सीमावर्ती इलाकों में तैनात पुलिस जवानों से मुलाकात कर उन्हें पूरी चौकसी, सावधानी और जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उनके द्वारा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया गया और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और मजबूत करने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए।
इस दौरान एस.एस.पी फाजिल्का न सीमा सुरक्षा बल के सीनियर अधिकारियों के साथ भी बैठक करके सीमा की सुरक्षा, साझा रणनीति और आपसी तालमेल को और प्रभावशाली बनाने संबंधी विचार-विमर्श किया। दोनों सुरक्षा बलों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में साझा पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजदीकी निगरानी लगातार जारी है। फाजिल्का पुलिस और सीमा सुरक्षा बल द्वारा आपसी सहयोग से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा घेरा और मजबूत किया गया है ताकि सीमा पार से किसी भी तरह की गैर कानूनी कोशिश को समय रहते नाकाम बनाया जा सके।
About The Author