Railway News: जून में 22 हजार बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा

जोधपुर मंडल ने वसूले 1.28 करोड़ रुपए

Published On

जोधपुर (सच कहूं न्यूज)। Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान जून माह में 22 हजार से अधिक मामले पकड़े गए। इन मामलों में रेलवे ने किराया और जुर्माने के रूप में 1 करोड़ 28 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया।  

मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में सभी रेलखंडों पर लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। जून में बिना टिकट यात्रा के करीब 12 हजार मामलों से 71.54 लाख रुपए तथा अनियमित टिकट पर यात्रा के 8,659 मामलों से 54 लाख रुपए किराया एवं जुर्माने के रूप में वसूले गए। उन्होंने बताया कि 20 जून से बिना टिकट यात्रा से जुड़े मामलों में न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है।  

गंदगी और धूम्रपान पर भी कार्रवाई

टिकट जांच अभियान के साथ-साथ पूरे माह स्वच्छता और धूम्रपान निषेध नियमों का भी सख्ती से पालन कराया गया। जून माह में ट्रेनों और स्टेशनों पर गंदगी फैलाने के 1,522 मामलों में 1.79 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं, ट्रेन और रेल परिसरों में धूम्रपान करते पाए गए 191 यात्रियों से 72 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।  

Indian-Railways

About The Author

Related Posts