शिक्षा और रोजगार
Welfare Work: जरूरतमंद महिला के लिए दी हेल्दी डाइट किट
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए वितरित की गई हेल्दी डाइट किट
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Welfare Work: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्यों के अंतर्गत चल रही जननी सत्कार मुहिम के तहत एक जरूरतमंद महिला को हेल्दी डाइट किट प्रदान की गई। एमएसजी आउटलेट बीएम ट्रेडिंग कंपनी के संचालक एवं सच्चे नम्र सेवादार राकेश बजाज इन्सां तथा यादविंद्र इन्सां ने गांव रूपावास निवासी ममता पत्नी रमेश कुमार को पौष्टिक आहार सामग्री से युक्त हेल्दी डाइट किट भेंट की। इस अवसर पर सेवादारों ने बताया कि जननी सत्कार मुहिम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से साध-संगत लगातार मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। लाभार्थी परिवार ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
