होटल कर्मचारी को बंधक बनाकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

यमुनानगर होटल में रिसेप्शनिस्ट को बंधक बनाकर मारपीट

Published On

यमुनानगर (सच कहूँ ब्यूरो)। Yamunanagar News: थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने मॉडल टाउन क्षेत्र स्थित एक हॉटल में रिसेप्शनिस्ट को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने, पैसे छीनने और घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आजादनगर निवासी गोपाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह संतपुरा रोड स्थित डाउन टाउन होटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत है। शिकायत के अनुसार, 16 जून की रात करीब 10 बजे गोपाल होटल में मौजूद था।

इसी दौरान आजादनगर निवासी उमित गुप्ता, आगेश और भाटिया नगर निवासी शिवम तनूजा होटल पहुंचे। आरोप है कि आते ही तीनों ने बेल्ट से उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसे होटल के एक कमरे में बंधक बना लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाए, उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और घटना का वीडियो भी बनाया। साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी उमित गुप्ता के साथ उसका पुराना विवाद चल रहा है, जिसका मामला अदालत में विचाराधीन है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उमित गुप्ता और आगेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी शिवम तनूजा समेत अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Yamunanagar News
Yamunanagar News: मामले के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

About The Author

Related Posts