पत्थर चोरी कर सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

तोशाम पुलिस ने अवैध पत्थर ढुलाई में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार किए

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani News: भिवानी के तोशाम थाना पुलिस ने खानक पहाड़ में बिना वैध पर्ची के पत्थर से भरे वाहनों की अवैध एंट्री कर सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में एचएसआईआईडीसी के प्रोजेक्ट मैननेजर जसवीर ने तोशाम थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा खानक पहाड़ में बिना पर्ची पत्थर से भरे वाहनों की अवैध एंट्री करवाई जा रही है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक वाहन खानक पहाड़ में प्रवेश करता पाया गया, जिसका कोई आॅनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। पुलिस ने तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान तोशाम थाना के एएसआई राजेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान गांव दरियापुर निवासी सोनू, खानक निवासी मनदीप, बिड़ौला निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी सोनू के कब्जे से एक प्रिंटर एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी मनदीप से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जबकि आरोपी विजेंद्र के कब्जे से पत्थरों से भरा एक डंपर बरामद किया गया, जिसका प्रयोग वारदात में किया गया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि आरोपी मनदीप फर्जी तरीके से समय एवं तारीख बदलकर तथा ट्रक का नंबर परिवर्तित कर नकली पर्ची तैयार करता था। इसके बाद वह उक्त पर्ची आरोपी सोनू को देता था। सोनू प्रिंटर की सहायता से उसकी प्रिंट कॉपी निकालकर गाड़ी चालक विजेंद्र को उपलब्ध कराता था, जिसके आधार पर वाहन की अवैध एंट्री करवाई जाती थी। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Bhiwani News
Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

About The Author

Related Posts