अवैध पिस्टल व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

फतेहाबाद में सीआईए पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Fatehabad News: सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने अपराध रोकथाम अभियान के तहत बस अड्डा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुरुक्षेत्र के गांव बारना निवासी राहुल को अवैध .32 बोर पिस्टल, दो मैगजीन और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को देखकर युवक संदिग्ध रूप से खेतों की ओर जाने लगा। शक होने पर उसे काबू कर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध हथियार बरामद हुआ। इस मामले में थाना शहर फतेहाबाद में शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25/54/59 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार के स्रोत और उसके संभावित आपराधिक उपयोग की जांच कर रही है।

2-lakh-reward-accused-arrested

About The Author

Related Posts