अवैध चाकू बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।

एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार रात्रि  कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने चेकिंग के दौरान नगर में स्थित नूरियों वाले कब्रिस्तान के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता वसीम निवासी मोहल्ला गुली छड़ियान कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts