मिशन आरंभ: डिजिटल माध्यम से जुड़े 1.6 लाख से अधिक अभिभावक

प्रारंभिक बाल शिक्षा को मिल रही मजबूती: डॉ. बलजीत कौर

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूूँ न्यूज)। Chandigarh News: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को मजबूत करने के लिए डिजिटल नवाचार का प्रभावी उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि मिशन आरंभ के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभिभावकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जोड़कर बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को नई दिशा दी जा रही है। डॉ. कौर ने बताया कि प्रथम और रॉकेट लर्निंग के सहयोग से संचालित मिशन आरंभ के तहत अब तक 1.6 लाख से अधिक अभिभावकों को व्हाट्सएप आधारित होम लर्निंग कार्यक्रम से जोड़ा जा चुका है। इस पहल के माध्यम से परिवारों को बच्चों की उम्र के अनुरूप सरल, रोचक और शिक्षाप्रद गतिविधियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे अभिभावक घर बैठे ही बच्चों की पढ़ाई और समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

डॉ. कौर ने बताया कि यह कार्यक्रम पंजाब के सभी 23 जिलों में लागू किया जा चुका है और इसके तहत 26,209 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष व्हाट्सएप समूहों से जोड़ा गया है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से इस डिजिटल मंच पर सक्रिय हैं, जबकि लगभग 35 प्रतिशत को उत्कृष्ट सहभागिता और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल तथा सुपरस्टार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को व्हाट्सएप के माध्यम से हर सप्ताह गतिविधि कैलेंडर, प्रतिदिन शिक्षण वीडियो, इंटरैक्टिव क्विज और विशेष रूप से तैयार की गयी शिक्षण सामग्री भेजी जाती है। इससे घर पर बच्चों की सीखने की प्रक्रिया सरल, रोचक और प्रभावी बन रही है।

Dr.-Baljit-Kaur

About The Author

Related Posts