Body Donation: लेकर कहाँ कुछ वापिस जाना, ये शरीर भी दान है...
ब्लॉक बठिंडा की 132वीं शरीरदानी बनीं सीता देवी इन्सां
बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। Bathinda News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत लगातार मानवता भलाई के 176 कार्य कर रही है। इसी कड़ी के तहत मंगलवार को ब्लॉक बठिंडा के एरिया परस राम नगर-ए में ‘अमर सेवा अभियान’ के तहत डेरा श्रद्धालु के मरणोपरांत उसका शरीरदान किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा विराजीं ब्लॉक बठिंडा के एरिया परस राम नगर-ए की सेवादार सीता देवी इन्सां (70 वर्ष) पत्नी काहन चंद इन्सां, निवासी गली नंबर 10/5, परस राम नगर, बठिंडा ने ब्लॉक बठिंडा की 132वीं शरीरदानी बनने का गौरव प्राप्त किया।
माता सीता देवी इन्सां के मरणोपरांत उनके पति काहन चंद इन्सां, पुत्र जसकरण राम इन्सां, सेवादार सच्ची मिस्त्री समिति, एल.डी. शर्मा, पुत्री जसवीर इन्सां, पुत्रवधूएँ अमनप्रीत इन्सां (सच्ची प्रेमी समिति सेवादार), बिन्द्र पाल शर्मा तथा अन्य परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए अंतिम संस्कार करने के बजाय उनका पार्थिव शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान कर दिया। जसकरण राम इन्सां ने बताया कि उनकी माता सीता देवी इन्सां ने वर्ष 1971 में पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम की अनमोल दात प्राप्त की थी। उन्होंने बताया कि माता जी ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मरणोपरांत चिकित्सा अनुसंधान के लिए देहदान करने का संकल्प लिया था। उनके इस संकल्प को पूरा करते हुए आज परिवार ने अंतिम संस्कार करने के बजाय उनका पार्थिव शरीर श्री सिद्धि विनायक मेडिकल कॉलेज, संभल (उत्तर प्रदेश) को चिकित्सा अनुसंधान हेतु दान कर दिया, जहाँ मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी मानव शरीर पर अध्ययन एवं शोध करेंगे।
मृतका के निवास स्थान से बड़ी संख्या में रिश्तेदारों, साध-संगत तथा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्यों ने ‘माता सीता देवी इन्सां अमर रहें’ तथा ‘देहदान महादान’ के नारों के बीच पुष्पों से सुसज्जित एम्बूलैंस के माध्यम से काफिले के रूप में उन्हें अंतिम विदाई दी। इससे पूर्व डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही ‘बेटा-बेटी एक समान’ की परंपरा निभाते हुए माता सीता देवी इन्सां की पुत्री जसवीर इन्सां व पुत्रवधुओं अमनप्रीत इन्सां व बिन्द्रपाल शर्मा ने भी अर्थी को कंधा दिया। इस मौके सच्चे नम्र सेवादार गुरमेल सिंह इन्सां, इंजीनियर बारा सिंह इन्सां, मेघ राज इन्सां, एरिया प्रेमी सेवक रेशम सिंह इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति सेवादार गुरचरण सिंह इन्सां, प्रह्लाद इन्सां, हरीकृष्ण इन्सां, लविश इन्सां, प्रेमी सेवक कमलेश इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति की बहनें रमा इन्सां, कमलेश इन्सां, रजनी इन्सां, सिमरन इन्सां सहित बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही।