Delhi News: यमुना में डूबे चार बच्चे, तीन के शव बरामद; एक की तलाश जारी

बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर पुलिस स्टेशन इलाके की घटना

Published On

Yamuna Drowned Children: नई दिल्ली। नई दिल्ली के अलीपुर इलाके के पास यमुना नदी में नहाते समय डूबने वाले चार बच्चों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जिससे बरामद शवों की कुल संख्या तीन हो गई है, जबकि आखिरी बच्चे की तलाश जारी है। यह घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे हुई, जब बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले हिरंकी गांव में ठोकर नंबर 24 के पास यमुना नदी की तेज लहरों में बहकर चार नाबालिक बच्चे डूब गए। इस घटना के बाद रविवार को ही दो शव बरामद कर लिए गए थे। Delhi News

ईस्ट दिल्ली बोट क्लब के इंचार्ज हरीश ने बताया कि रविवार को अलीपुर पुलिस स्टेशन इलाके में यमुना नदी में चार नाबालिग डूब गए थे। एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली फायर सर्विस, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) और अन्य एजेंसियों ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया।

कई घंटों की गहन तलाशी के बाद, रविवार को नदी से दो शव बरामद किए गए। खराब विजिबिलिटी और अंधेरे के कारण रात करीब 10:30 बजे बचाव अभियान रोक दिया गया। स्थानीय अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया है और निवासियों से यमुना में न जाने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से ऊपर है और बहाव बहुत तेज है। Delhi News

एक अलग घटना में, रविवार को मुखमेलपुर गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 8 और 10 साल के दो लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी शाम 6:08 बजे मिली, जबकि दिल्ली फायर सर्विस को शाम 5:55 बजे अलर्ट मिला। स्थानीय लोगों ने बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला और तुरंत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने दोनों लड़कों को मृत घोषित कर दिया।

एक अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि बच्चे शाम करीब 4 बजे एक घर के पीछे खेतों में खेलने गए थे, तभी वे गलती से पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। यह गड्ढा आस-पास के खेतों से अतिरिक्त बारिश का पानी जमा करने के लिए खोदा गया था। पुलिस ने बताया कि गड्ढा जल निकासी और आस-पास की कृषि भूमि से अतिरिक्त बारिश के पानी को अस्थायी रूप से जमा करने के लिए बनाया गया था। जांचकर्ताओं को संदेह है कि खुदाई वाली जगह को ठीक से सुरक्षित नहीं किया गया था, जिससे यह इलाके में रहने वाले बच्चों के लिए खतरनाक हो गया था। Delhi News

About The Author

Related Posts