Entertainment News: अभिनेत्री आंचल सिंह ने निवेश बैंकर मोहित चावला संग लिए सात फेरे
दिया भावुक संदेश
मुंबई। फिल्म और टेलीविजन जगत की अभिनेत्री आंचल सिंह (Aanchal Singh) ने अपने लंबे समय के मित्र एवं निवेश बैंकर मोहित चावला (Mohit Chawla) के साथ विवाह बंधन में बंधने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। अभिनेत्री ने शुक्रवार को अपने विवाह समारोह की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए एक भावनात्मक संदेश भी लिखा, जिसे प्रशंसकों का भरपूर स्नेह मिल रहा है। Entertainment News
आंचल सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विवाह की झलकियां साझा करते हुए लिखा कि विवाह केवल दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि दो परिवारों, रिश्तों और भावनाओं का सुंदर मिलन है। उन्होंने अपने जीवन के इस नए अध्याय को प्रेम, विश्वास और अपनत्व से भरी नई शुरुआत बताया।
अभिनेत्री ने अपने संदेश में विवाह के महत्व को भावनात्मक शब्दों में व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें शब्दों में पूरी तरह व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने लिखा कि विवाह के दौरान एक-दूसरे की ओर उठी मुस्कान, साथ निभाने का संकल्प और मांग में सजा सिंदूर जीवनभर के विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। Entertainment News
'शादी बेटी को उसके घर से दूर नहीं करती'
आंचल सिंह ने अपने संदेश में यह भी कहा कि विवाह के बाद बेटी अपने मायके से अलग नहीं हो जाती, बल्कि उसके जीवन में एक नया परिवार जुड़ जाता है। उनके अनुसार, विवाह किसी रिश्ते को पीछे छोड़ने का नहीं, बल्कि अपने जीवन में नए संबंधों और स्नेह को स्थान देने का अवसर है। उन्होंने लिखा कि शादी के बाद व्यक्ति की दुनिया पहले से अधिक विस्तृत हो जाती है। परिवार, रिश्तेदार और शुभचिंतक बढ़ते हैं, जिससे जीवन प्रेम, आशीर्वाद और अपनत्व से और अधिक समृद्ध हो जाता है। आंचल सिंह की विवाह तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकारों ने नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं दीं। विवाह की तस्वीरों और उनके भावनात्मक संदेश को सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना मिल रही है। Entertainment News