Elephant Train Accident: मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, बचाने के प्रयास नाकाफी, मौत

वन विभाग और विशेषज्ञों ने हरसंभव प्रयास किए

Published On

Elephant Train Accident: रायगढ़ (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत चारमार गांव के समीप मालगाड़ी की चपेट में आए एक जंगली हाथी की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसके एक पैर में गहरी चोट आई थी। वन विभाग और विशेषज्ञों की टीम द्वारा उसे बचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन आखिरकार उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। Raigarh News

घटना की जानकारी मिलते ही उप वन मंडलाधिकारी आशुतोष मंडावा और वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने हाथी के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम को बुलाया। उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई ,लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। काफी कोशिशों के बावजूद मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कि यह घटना साेमवार रात करीब 10 बजे की है। जहां चारमार गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय जंगली हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गया । टक्कर इतनी भीषण थी कि हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके एक पैर में गंभीर चोट आई थी और शरीर से लगातार रक्तस्राव हो रहा था। वन विभाग ने तत्काल राहत और उपचार कार्य शुरू कराया तथा घायल हाथी की निगरानी के लिए विशेषज्ञों को तैनात किया गया। Raigarh News

घायल हाथी के इलाज के लिए चार पशु चिकित्सकों और वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम मौके पर मौजूद रही। हाथी की हालत को देखते हुए लगातार उपचार और निगरानी की जा रही थी। वन विभाग के अधिकारियों ने उसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और उपचार के दाैरान उसकी माैत हाे गई।

वन विभाग के अनुसार घायल हाथी के साथ पांच अन्य हाथियों का दल भी आसपास मौजूद था। इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। ग्रामीणों को हाथियों के झुंड से दूर रहने और घटनास्थल के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई थी। वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उसे बचाने के लिए पूरी कोशिश की गई थी, लेकिन चोटें बेहद गंभीर थी जहां उपचार के दाैरान माैत हाे गई । फिलहाल नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा घटना के कारणों की भी जांच की जाएगी। Raigarh News

About The Author

Related Posts