490 ग्राम अफीम, 7.932 किलो डोडा पोस्त, 4 कारतूस और 81400 रुपए बरामद

दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन चक्रव्यूह' में रावतसर पुलिस की कार्रवाई

Published On

हनुमानगढ़। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूहÓ के तहत रावतसर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 490 ग्राम अफीम, कुल 7.932 किलोग्राम डोडा पोस्त, 12 बोर के 4 जिंदा कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 81400 रुपए की बिक्री राशि बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई में रावतसर थाना प्रभारी अजय कुमार के निर्देशन में उप निरीक्षक मुकेश कुमार एवं पुलिस टीम ने धन्नासर चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान मुराद अली (33) पुत्र सजवार खान निवासी वार्ड नंबर 1, पोहड़का को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 490 ग्राम अफीम, 5.500 किलोग्राम डोडा पोस्त, 12 बोर के 4 जिंदा कारतूस, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा 81400 रुपए की बिक्री राशि बरामद की गई।

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थाना प्रभारी अजय कुमार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी मुराद अली के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास और मारपीट के चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह, कांस्टेबल रामसिंह, हरलाल और दलीप सिंह शामिल रहे।

गश्त के दौरान डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी पकड़ा

दूसरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान रावतसर क्षेत्र के 23 डीडब्ल्यूडी रोही में कार्रवाई करते हुए देवेन्द्र कुमार उर्फ नंदू पुत्र श्रवण कुमार मेघवाल निवासी सरदारपुरा खालसा को 2.432 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच उप निरीक्षक मुकेश कुमार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी देवेन्द्र कुमार उर्फ नंदू के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अजय कुमार, सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार, सहायक उप निरीक्षक भूराराम तथा कांस्टेबल रमेश कुमार शामिल रहे। दोनों कार्रवाइयों में साक्ष्य एवं गोपनीय सूचना संकलन में कांस्टेबल देवीलाल, मोहनलाल तथा डीएसटी सेक्टर नोहर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मादक पदार्थांे की तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts