शिक्षा और रोजगार
Ludhiana News: नहर की पुलिया टूटने से सैकड़ों एकड़ फसलें डूबीं, किसानों को भारी नुकसान
लुधियाना में रायकोट-साहिबाजपुरा रोड पर नहर का एक बांध टूट गया
Crops Submerged: जगराओं (सच कहूँ न्यूज)। लुधियाना में रायकोट-साहिबाजपुरा रोड पर आज नहर का एक बांध टूट गया। बांध से पानी के बहाव ने आस-पास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सैकड़ों एकड़ खड़ी फसलें डूब गईं। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बाल-बाल बची। इस बीच, नहर विभाग ने हादसे के लिए एक किसान को जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बांध के पास से गुजर रही थी। पानी का बहाव इतना तेज था कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को बहा ले गया। ट्रैक्टर चला रहे किसान गुरदीप सिंह ने खतरा भांप लिया और तुरंत बाहर कूद गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विभाग ने राहत कार्य शुरू कर दिया है
घटना की जानकारी मिलते ही नहर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पानी के बहाव को कंट्रोल करने और टूटे हुए हिस्से को ठीक करने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया। हालांकि, तब तक लाखों रुपये की फसलें डूब चुकी थीं।
विभाग का दावा, ट्रैक्टर की टक्कर से पुलिया टूटी
नहर विभाग के SDO जगदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि किसान के ट्रैक्टर का एक हिस्सा पुलिया से टकरा गया, जिससे उसमें दरार आ गई और पुलिया टूट गई। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।