भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सनदी लेखाकार समझौता किया रिन्यू, दोनों देशों के CAs को मिलेगा बड़ा फायदा

भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए बड़ी खबर, MRA समझौता फिर हुआ लागू

Published On

नई दिल्ली। (एजेंसी)। अकाउंटिंग पेशेवरों के काम-काज की सुविधा के लिए भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) और आस्ट्रेलिया के सर्टिफाइड प्रैक्टिसिंग आकाउंटेंट्स (सीपीआई) संस्थान के बीच परस्पर मान्यता के समझौते ( एमआरए ) का आगामी पाँच वर्षों के लिए नवीनीकरण किया गया है। एमआए के विस्तार के इस समझौते पर नयी दिल्ली में आईसीएआई मुख्यालय में आयोजित समारोह में हस्ताक्षर किये गये। आईसीएआई के अध्यक्ष सीए प्रसन्न कुमार डी ने कहा, " एमआरए का नवीनीकरण आईसीएआई और सीपीए-आॅस्ट्रेलिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

यह दोनों संस्थाओं द्वारा एक-दूसरे के पेशेवर मानकों पर विश्वास और वैश्विक लेखा पेशे में उत्कृष्टता, नैतिकता तथा नवाचार को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता को दशार्ता है। बदलते समय में यह साझेदारी हमारे सदस्यों के लिए नए अवसर पैदा करेगी और वैश्विक वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।"

आईसीएसआई ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के चार्टर्ड या मान्यता प्राप्त लेखाकारों को एक दूसरे के यहां काम करने के लिए आने जाने को को मिलेगा बढ़ावा मिलेगा। विज्ञप्ति में कहा गया है, 'आईसीएआई और सीपीए आॅस्ट्रेलिया ने अपने पारस्परिक मान्यता समझौते झ्र एमआरए) का अगले पाँच वर्षों के लिए नवीनीकरण किया है। यह समझौता वैश्विक लेखा पेशे को मजबूत बनाने, निरंतर सहयोग और पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दोनों संस्थाओं की साझा प्रतिबद्धता को दशार्ता है।" दोनों देशों के बीच हुआ एमआरए दोनों संस्थाओं के पात्र सदस्यों की पेशेवर योग्यताओं को पारस्परिक रूप से मान्यता देने का एक स्थापित नियम प्रदान करता है। इससे लेखाकारों की वैश्विक पेशेवर गतिशीलता को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही दक्षता, नैतिकता और पेशेवर कार्यप्रणाली के उच्चतम मानकों को भी बनाए रखा जाएगा।

हस्ताक्षर समारोह में आईसीएआई के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार , उपाध्यक्ष सीए मंगेश किनारे, पिछले अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा, सचिव (डॉ.) जय कुमार बत्रा, सीपीए आस्ट्रेलिया के मुख्य अधिशासी अधिकारी क्रिस फ्रीलैंड एएम तथा उनके नेतृत्व में आए वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित थे। क्रिस फ्रीलैंड एएम ने वैश्विक लेखा पेशे में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नवीनीकृत समझौता पेशेवर विकास, क्षमता निर्माण और वैश्विक गतिशीलता जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक मजबूत करेगा। किनारे ने कहा कि "सिडनी, मेलबर्न, ब्रिस्बेन और एडिलेड में आईसीएआई के चैप्टर, सीपीए आॅस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त पेशेवर पहल, तकनीकी कार्यक्रमों और ज्ञान-साझाकरण गतिविधियों के माध्यम से लगातार मिलकर कार्य कर रहे हैं। इससे दोनों संस्थाओं के बीच साझेदारी और मजबूत हुई है। हस्ताक्षर समारोह के बाद आॅस्ट्रेलिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इसमें दोनों पक्षों ने लेखा पेशे में उभरते नए रुझानों,तकनीकी परिवर्तन , स्वस्थ विकास संबंधी मुद्दों पर लेखा रिपोर्टिंग ,क्षमता निर्माण और आने वाले वर्षों में सहयोग बढ़ाने के नए अवसर पर चर्चा की।

About The Author

Related Posts