कण्डेला का युवक साइबर ठगी का शिकार, खाते से सात लाख साफ

साइबर ठगी का शिकार हुआ कंडेला का युवक

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: साइबर ठग ने कण्डेला के युवक के बैंक खाते से सात लाख रुपये की भारी भरकम धनराशि साफ कर दी। पीड़ित युवक ने साइबर थाने पर अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर ठगी गई रकम वापिस कराने की गुहार लगाई है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला निवासी कपिल शर्मा ने जनपद के साइबर थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया है। बताया कि उसका बैंक खाता बैंक ऑफ इंडिया की शामली शाखा में है। वह अपने इस बैंक खाते से मोबाइल से गूगल-पे व फोन-पे चला रहा था। विगत 25 जुलाई को रात्रि लगभग 09:05 बजे उसके बैंक खाते से अज्ञात के द्वारा आठ ट्रांजैक्शन में लगभग 6,99,666 रुपये काट लिए गए।

इस दौरान उसका मोबाइल फोन पूरी तरह से हैक हो गया। बाद में उसे ज्ञात हुआ कि उसके बैंक खाते से कुल 7,002,66 रुपये अज्ञात व्यक्ति के द्वारा काटे गए है। पीड़ित कपिल शर्मा ने साइबर टीम से उसके बैंक खाते से काटी गई धनराशि वापिस कराने की गुहार लगाई है। वहीं, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। युवक के बैंक खाते से काटी गई धनराधि को शीघ्र वापिस कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने लोगो से आर्थिक नुकसान से बचने के लिए डिजिटल लेन-देन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

Cyber-Crime-1

About The Author

Related Posts