Railway Jobs: रेलवे में निकली बंपर भर्ती, जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर आवेदन आमंत्रित

रेलवे में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 14 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

Published On

RRB JE Recruitment 2026: नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है, जिसके लिए वे तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने के इंतजार में रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (डीएमएस) एवं केमिकल और मेटालर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के कुल 4,098 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके बंपर वैकेंसी की घोषणा की है। Railway Jobs  

आरआरबी की ओर से जारी कुल 4,098 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया संभावित रूप से 14 अगस्त से शुरू होगी, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार रेलवे में इन पदों पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सीय परीक्षण, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी 7वें सीबीसी पे मैट्रिक्स के अनुसार, पे लेवल 6 के तहत 35,400 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आरआरबी की ओर से इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को टाइम-टू-टाइम ऑफिशियल पोर्टल चेक करने की सलाह दी जाती है। Railway Jobs

About The Author

Related Posts