साई इंस्टीट्यूट की छात्रा नर्सिंग विभाग में हुआ चयन

सरिता ने बढ़ाया साई इंस्टीट्यूट का मान, नर्सिंग विभाग में मिली सफलता

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: साई इंस्टीट्यूट की छात्रा  सरिता का नर्सिग विभाग में अपनी मेहनत व लगन से चयन हुआ। साई संस्थान के संचालक सुधीर स्वामी ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि  लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी एवं बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकारी एवं निजी क्षेत्र में उत्कृष्ट अवसर दिलाने का कार्य किया जा रहा है। सरिता के परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी साई इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर क्षेत्र एवं संस्थान का नाम रोशन करेंगे। साई इंस्टीट्यूट स्टाफ की ओर से सरिता को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Kharkhoda News

About The Author

Related Posts