सोनीपत पुलिस एवं एनएचएआई टीम की संयुक्त कार्रवाई, हटाया गया अतिक्रमण
हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती, एनएचएआई ने की कार्रवाई
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के मार्गदर्शन निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से थाना यातायात, मुरथल एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से बीसवां मील चौक पर विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से घेवर बेच रहे दुकानदारों एवं वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एनएचएआई द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी किए गए तथा उनके चालान किए गए। इसके साथ ही बीसवां मील चौक पर लगाए गए अवैध रेहड़ी, अस्थायी ढांचे एवं अन्य अतिक्रमण को हटवाया गया। संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में दोबारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।
1.jpg)