Haj Yatra 2027: हज यात्रा-2027 के लिए शामली जनपद से 301 आवेदकों का चयन
हज यात्रा पर जाने वालों के लिए जरूरी सूचना, 10 अगस्त तक जमा करनी होगी पहली किस्त
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Haj Yatra 2027: जनपद शामली से हज यात्रा-2027 के लिए 301 आवेदकों का चयन हुआ है। उक्त आश्य की जानकारी शामली जनपद के हज ट्रेनर हाजी हाशिम ने दी हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर-प्रदेश के 22,510 आवेदकों का चयन ऑनलाइन कुर्रा लॉटरी से हुआ है, जो हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने किया है। आगामी वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को पंजीकृत मोबाइल पर सूचना भेजी गई है। यात्रियों को पहली किस्त 01 लाख, 52 हजार व तीन सौ रुपए जमा करने होंगे। किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 रखी गई हैं।
