Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सेंट आरसी स्कूल में गुरु पूर्णिमा उत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में शैक्षणिक व सांस्कृतिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से गणित पहाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता छात्रों के आकर्षण का केन्द्र रही।विद्यार्थियों ने बिना रूके सटीकता के साथ पहाड़े सुनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। साथ ही, पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए विद्यालय परिसर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बडे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने अपने सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को निभाते हुए स्कूल परिसर में अनेकों छायादार व फलदार पौधे लगाए। विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने कहा कि गुरू का स्थान भारतीय संस्कृति में सर्वोपरी है। सर्वप्रथम गुरू माता होती है, द्वितीय पिता तथा तृतीय स्थान पर शिक्षा देने वाले शिक्षक गुरू होते है। समाज में सभी जिनसे प्रेरणा मिलती वह भी गुरू के रूप में जाने जाते है। हमें गुरूओं का सम्मान करना चाहिए। वरिष्ठ शिक्षक पवन वशिष्ठ ने कहा गुरू न केवल अक्षर ज्ञान देता है, बल्कि जीवन में सही दिशा और संस्कार भी गढ़ता है।

प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने पहाडा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की सराहना की और वृक्षारोपण के माध्यम से बच्चों को प्रकृति के संरक्षण से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर लोकेन्द्र तोमर, प्रशान्त शर्मा, विवेक चौहान, अंकित चौहान, अश्वनी कुमार, अजेन्द्र सिंह, शुभम कर्णवाल, प्रभात गर्ग, प्रदीप कौशिक, प्रमोद कुमार, संध्या शर्मा, कल्पना तोमर, मीनाक्षी चौधरी, उषा अग्रवाल, मरियम, ममता शर्मा, शिवानी आदि उपस्थित रहें।

Kairana News

About The Author

Related Posts