हेरोइन सहित महिला समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार

10.80 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Published On

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10.80 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप निवासी मसूदपुर, हाल निवासी जगदीश कॉलोनी, हांसी तथा नेहा निवासी चमेला कॉलोनी, नरवाना के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सीआईए टीम सहायक उपनिरीक्षक शमशेर सिंह के नेतृत्व में अनाज मंडी नरवाना के पास मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि प्रदीप और नेहा मोटरसाइकिल पर मितासो स्कूल के नजदीक हेरोइन की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मितासो स्कूल के पास नाकाबंदी कर काबू कर लिया। पुलिस टीम ने तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 10.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना शहर नरवाना में मामला दर्ज किया गया है।

Employee-arrested
सांकेतिक फोटो

About The Author

Related Posts