CUET-2026 में 98.7 पर्सेंटाइल हासिल कर मिस्टी ने बढ़ाया शिखर शिक्षा सदन का मान, हंसराज कॉलेज में मिला प्रवेश

मीरापुर की मिस्टी की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी की लहर

Published On

मीरापुर।(सच कहूं/कोमल कुमार)। Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर की कक्षा 12 की प्रतिभाशाली पासआउट छात्रा मिस्टी ने CUET-2026 में 98.7 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के दम पर मिस्टी ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि के आधार पर मिस्टी का चयन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), इलाहाबाद विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ। हालांकि उन्होंने अपने उच्च शिक्षा के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज में प्रवेश लेना चुना। हंसराज कॉलेज देश के अग्रणी महाविद्यालयों में अपनी उत्कृष्ट शिक्षा और शानदार शैक्षणिक परंपरा के लिए जाना जाता है।

विद्यालय के चेयरमैन सुशील शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मिस्टी की सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है।विद्यालय के निदेशक राजेश शर्मा ने मिस्टी को बधाई देते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रा रही है। उन्हें विश्वास था कि वह अपनी लगन और समर्पण से बड़ी सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम अवश्य रोशन करेगी।

विद्यालय की प्रबंधिका शिखा शर्मा ने कहा कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने मिस्टी के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या शालिनी रॉय ने कहा कि हंसराज कॉलेज में मिस्टी का चयन विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासित शिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि मिस्टी भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को छूते हुए विद्यालय, परिवार और देश का नाम गौरवान्वित करेगी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि मिस्टी की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।

Mirapur New

About The Author

Related Posts