Sirsa News: सरसा के गांव पन्नीवाला मोटा की रेखा रानी को शिक्षा विभाग, मेवात कैडर में मिली जेबीटी अध्यापिका की नियुक्ति

ब्लॉक समिति सदस्य पद से दिया इस्तीफा, सर्वसम्मति से चुनी गई थीं ब्लॉक समिति सदस्य

Published On

ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। गांव पन्नीवाला मोटा निवासी रेखा रानी धर्मपत्नी राकेश पटीर का चयन हरियाणा शिक्षा विभाग में जेबीटी अध्यापिका (मेवात कैडर) के पद पर हुआ है। कड़ी मेहनत और लगातार प्रयासों के बाद मिली इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। शिक्षक पद पर चयन होने के बाद उन्होंने ब्लॉक समिति सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। Sirsa News

रेखा रानी इससे पहले ओढ़ां ब्लॉक समिति सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित हुई थीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गांव की ढाणियों तक पेयजल पहुंचाने, स्कूलों में वाटर टैंक और वाटर कूलर उपलब्ध कराने, सोलर लाइटें लगवाने, चौपालों व सार्वजनिक स्थलों पर बेंच लगवाने, सफाई कर्मचारियों को साइकिलें उपलब्ध कराने तथा बास्केटबॉल ग्राउंड सहित खेल सुविधाओं के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई। रेखा रानी ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और सीटीईटी सहित विभिन्न शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में 16 बार सफलता हासिल की है। 

उन्होंने एमए (मनोविज्ञान), बीएड, एमएड, डिप्लोमा इन काउंसलिंग तथा जेबीटी की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है। शिक्षक बनने के बाद रेखा रानी ने अपना इस्तीफा ब्लॉक समिति चेयरमैन एवं बीडीपीओ ओढ़ां को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके जीवन की नई शुरूआत है। उनका लक्ष्य शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देना तथा ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना है। Sirsa News

About The Author

Related Posts