शिक्षा और रोजगार
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक विजेता हरजिंदर-गुलवीर के लिए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कह दी ये बड़ी बात!
'आपके शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया', देशभर से मिली बधाइयाँ
Commonwealth Games 2026: नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रतियोगिता के छठे दिन भारत ने दो महत्वपूर्ण रजत पदक अपने नाम किए। महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 227 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता, जबकि लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। CWG 2026
गुलवीर सिंह की उपलब्धि विशेष इसलिए मानी जा रही है क्योंकि वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इस स्पर्धा वर्ग में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस सफलता को भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक नई उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर देश के शीर्ष नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि हरजिंदर कौर का दृढ़ संकल्प और गुलवीर सिंह की ऐतिहासिक सफलता देश के युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। CWG 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुलवीर सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी अथक मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। वहीं हरजिंदर कौर के प्रदर्शन को भारतीय महिला खेल प्रतिभा की सशक्त मिसाल बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रदर्शन आगामी प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गुलवीर सिंह को ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि गुलवीर की सफलता प्रदेश और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है तथा उनका अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। भारत के इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के पदक अभियान को नई मजबूती दी है और खेल प्रेमियों के बीच उत्साह का वातावरण बना दिया है। CWG 2026