Cyber Crime: पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर ठगी
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पलवल, (सच कहूँ न्यूज)। पार्ट-टाइम नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक के नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसका इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के अवैध लेनदेन में करने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Palwal News
डकौरा गांव निवासी सुमित ने बताया कि वह मैकेनिकल में डिप्लोमा कर रहा है और सेना भर्ती की तैयारी भी कर रहा है। इसी दौरान उसकी दोस्ती गांव निवासी घनश्याम से हुई। बाद में घनश्याम के भाई चतुरभुज ने उसे पार्ट-टाइम नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और वेतन खाते की जरूरत बताकर होडल स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में नया खाता खुलवाया।
सुमित के अनुसार, खाता खुलने के बाद आरोपित ने पासबुक, चेकबुक, सिम कार्ड और एटीएम अपने कब्जे में ले लिया। बाद में पता चला कि खाते का उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में किया गया है। पीड़ित ने कहा कि उसने कभी अपने खाते का उपयोग नहीं किया और उसकी जानकारी के बिना आरोपित ने दुरुपयोग कर अपराध को अंजाम दिया। Palwal News