AAI Vacancy 2026: एएआई में 389 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 389 पदों पर भर्ती, 8 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। Airports Authority of India Recruitment: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरसअल, एएआई ने मैनेजर समेत कुल 389 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।  

एएआई की ओर से जारी 389 रिक्तियों में मैनेजर (इंजीनियरिंग-सिविल) के 145, मैनेजर (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल) के 16, मैनेजर (फाइनेंस) के 34, मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के 5, मैनेजर (आर्किटेक्चर) के 4, मैनेजर (कानून) के 2, मैनेजर (फायर सर्विसेज) के 14, मैनेजर (ऑपरेशन्स) के 28, मैनेजर (कमर्शियल) के 9, मैनेजर (कॉर्पोरेट प्लानिंग और मैनेजमेंट सर्विसेज) का 1, मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स) के 2, जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस) के 36, जूनियर एग्जीक्यूटिव (कानून) के 6, जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशन्स) के 79 और जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे और कार्टोग्राफी) के 8 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर तय की गई है। जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं, वे एएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार निर्धारित तय वर्षों का अनुभव प्रासंगिक क्षेत्र में होना अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु मैनेजर पोस्ट के लिए 32 वर्ष और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार), आवेदन का सत्यापन/बाद के परीक्षण (जैसा लागू हो), इंटरव्यू, शारीरिक माप परीक्षण, ड्राइविंग परीक्षण, शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद मैनेजर पोस्ट पर चुने गए उम्मीदवार की सैलरी 60,000 से 1,80,000 रुपए और जूनियर एग्जीक्यूटिव पोस्ट पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं, सभी श्रेणी की महिलाएं, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

Vacancy

About The Author

Related Posts