Rajasthan Crime: बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची एफआरटी टीम पर हमला, जान बचाकर भागे कर्मचारी

बिजली शिकायत पर पहुंची टीम को घेरकर की मारपीट

Published On

Rajasthan Crime: हनुमानगढ़। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की फॉल्ट रिपेयर टीम (एफआरटी) के कर्मचारियों के साथ बिजली फॉल्ट ठीक करने के दौरान गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार पंकज (24) पुत्र सहदेव सुथार निवासी वार्ड नंबर 6, पन्नीवाली पीएस टिब्बी तथा गुरमेल सिंह (30) पुत्र कश्मीर सिंह रायसिख निवासी वार्ड नंबर 3, फतेहपुर पीएस संगरिया ने संयुक्त रूप से रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, हनुमानगढ़ में एफआरटी में कार्यरत हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि 27 जुलाई की रात करीब 11.58 बजे पूर्व वार्ड पार्षद रुपेंद्र निवासी वार्ड नंबर 60, सुरेशिया, जंक्शन ने फोन कर क्षेत्र में बिजली फॉल्ट होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पंकज, गुरमेल सिंह और उनके साथी पंकज डूडी फॉल्ट ठीक करने के लिए सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे। आरोप है कि जैसे ही टीम करणी चौक, जंक्शन के पास पहुंची, वहां सरजीत सिंह पुत्र माधो सिंह, कान सिंह पुत्र नरपत सिंह तथा उनके साथ मौजूद 5 से 7 अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। Hanumangarh News

आरोपियों ने कर्मचारियों से गाली-गलौज करते हुए कहा कि वे फॉल्ट ठीक करने में इतनी देर से क्यों पहुंचे। शिकायतकर्ताओं के अनुसार उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दीं।

स्थिति बिगड़ने पर दोनों कर्मचारियों ने अपनी जान बचाने के लिए वाहन वहीं छोड़कर मौके से भागकर खुद को सुरक्षित किया। रिपोर्ट के आधार पर जंक्शन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल विजय सिंह को सौंपी है। पुलिस आरोपों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts